Header Ad
Hindi News / sports

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड

Article Top Ad

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड पर तीन साल में 25 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगा है। पुलिस ने 70 फीसदी आरोपों की जांच पूरी कर ली है। आरोप साबित हुए तो सीएयू के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) पर तीन साल में 25 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगा है। उधर पुलिस ने 70 फीसदी आरोपों की जांच पूरी कर ली है। सभी आरोपों की जांच पूरी होने के बाद आरोप साबित हुए तो सीएयू के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

दरअसल पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि सीएयू के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सीईओ ने नियमों को ताक पर रख साल 2022 से 2024 तक करीब 25 करोड़ रुपये का घोटाला कर दिया। इतना ही नहीं सीएयू के पूर्व अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला का कार्यकाल नियमों के विरुद्ध एक माह बढ़ाया गया। इन तमाम आरोपों के संबंध में एसोसिएशन के ही लोगों ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया है।

सीएयू का रहा है विवादों से पुराना नाता 13 अगस्त 2019 को सीएयू को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से राज्य में क्रिकेट संचालन की मान्यता मिली थी। उस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद जगी थी कि अब प्रदेश के क्रिकेटरों का भविष्य सुनहरा होगा। लेकिन मान्यता मिलने के बाद से ही सीएयू का नाता विवादों से रहा है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```