Header Ad
Hindi News / Blog / Maharashtra

सूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए शिवसेना ने रवाना किए राहत सामग्री के ट्रक

Article Top Ad

दशहरा किसानों के बांध पर मनाने का शिवसेना का संकल्प;

विद्यार्थियों की फीस माफी और किसानों के बच्चों के विवाह की जिम्मेदारी उठाने की एकनाथ शिंदे की घोषणा

ठाणे। राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शिवसेना की ओर से राहत सामग्री से भरे ट्रक आज शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भगवा झंडा दिखाकर ठाणे से रवाना किए ।

ठाणे लुइसवाडी निवास के समक्ष एक कार्यक्रम में भगवा झंडा दिखाकर इन ट्रकों को सूखाग्रस्त तालुकाओं की ओर रवाना किया गया।

एकनाथ शिंदे ने कहा शिवसेना ने इस वर्ष दशहरा उत्सव के अवसर पर किसानों के बीच पहुंचकर उनकी सहायता करने का संकल्प लिया है।शिंदे ने कहा कि ‘आपदा कहीं भी हो, शिवसेना वहां; जरूरत जहां, शिवसैनिक वहां’ इसी भावना के साथ राहत अभियान चलाया जा रहा है।

पिछले वर्ष राज्य में आई बाढ़ के दौरान किसानों की सहायता के लिए राहत सामग्री भेजी गई थी। इस वर्ष सूखे की स्थिति को देखते हुए प्रभावित किसानों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने की पहल की गई है।

दशहरा रैली के बजाय किसानों के बीच पहुंचने का आह्वान एकनाथ शिंदे ने कहा शिवसेना ने सूखाग्रस्त क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से दशहरा मेले में शामिल होने के बजाय गांवों में जाकर किसानों को राहत सामग्री वितरित करने और उनके साथ दशहरा मनाने का आह्वान किया है।

शिवसेना संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़े रहना प्राथमिकता है।किसानों के बच्चों की शिक्षा और विवाह में सहयोगकार्यक्रम के दौरान यह भी कहा गया कि सूखाग्रस्त क्षेत्रों के विद्यार्थियों की फीस माफ करने का निर्णय सरकार ने लिया है। इसके अलावा, जिन किसान परिवारों में बेटे-बेटियों के विवाह में भी मदद करेगी।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, सांसद नरेश म्हस्के, विधायक रवींद्र फाटक, महापौर शर्मिला पिंपळोलकर, शिवसेना सचिव राम रेपाळे, गुटनेता पवन कदम, सभागृह नेता हनुमंत जगदाळे, राज्य संगठन प्रमुख आनंद परांजपे, नगरसेवक दीपक वेतकर और प्रवक्ता राहुल लोंढे सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```