Header Ad
Hindi News / Bengaluru / Mumbai

कोरोना जैसे चीनी वायरस के भारत में 6 केस

Article Top Ad

  • कर्नाटक-तमिलनाडु में 2-2 और बंगाल
  • गुजरात में एक-एक बच्चा संक्रमित मिला

मुंबई/बेंगलुरु। चीन में फैले कोरोना जैसे वायरस HMPV के भारत में अब तक छह केस सामने आ चुके हैं। अहमदाबाद में सोमवार को 2 महीने के बच्चे में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का संक्रमण मिला। यह बच्चा राजस्थान का है और इलाज के लिए अहमदाबाद पहुंचा है।

वायरस के मामलों की जानकारी

इससे पहले, सोमवार सुबह कर्नाटक में 3 महीने की बच्ची और 8 महीने के बच्चे में यह वायरस मिला था। दोनों बच्चों की जांच बेंगलुरु के एक अस्पताल में की गई थी। पश्चिम बंगाल में भी पांच महीने के बच्चे में इस बीमारी के लक्षण मिले हैं। इसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, तमिलनाडु के चेन्नई में भी दो बच्चे संक्रमित मिले हैं। अभी इनके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

महाराष्ट्र में एचएमपीवी का कोई मामला नहीं, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को स्पष्ट किया कि राज्य में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है। हालांकि, उन्होंने नागरिकों को निवारक उपायों का पालन करने की सलाह दी और कहा कि अधिकारी स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने वैश्विक रिपोर्टों के आधार पर वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निवारक उपायों की रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि वायरस के संभावित प्रसार से निपटा जा सके।

मुंबई नगर निगम का बयान
इसके बाद, मुंबई नगर निगम ने भी जानकारी दी कि मुंबई में HMPV के कोई मामले सामने नहीं आए हैं और वर्तमान में सार्वजनिक स्वास्थ्य को कोई बड़ा खतरा नहीं है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि केंद्र और महाराष्ट्र सरकार ने वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

एचएमपीवी से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं…

1.छींकते या खांसते समय रुमाल और कपड़े का इस्तेमाल करें।
2.अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का उपयोग शुरू कर दें।

  1. खांसी और सर्दी से प्रभावित लोग सार्वजनिक जगहों से दूर रहें।
  2. आपको इन दिनों दूसरों से हाथ मिलाना बंद करना होगा।
    5.एक ही टिश्यू पेपर या रुमाल का बार-बार प्रयोग न करें।
    6.सार्वजनिक स्थानों पर थूकना बंद करना होगा।
  3. किसी तरह का संक्रमण होने पर खुद से दवा शुरू न करें।
Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```