Hindi News / Bangal

बंगाल के तटीय इलाकों में 28 मई से भारी बारिश का अनुमान

Article Top Ad

कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में 27 मई के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में 28 मई से भारी वर्षा हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेषकर झारग्राम, पुरुलिया, हुगली और पश्चिम बर्धमान जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज और तेज हवाओं का अनुमान है, जबकि पश्चिम मेदिनीपुर और बीरभूम में भारी बारिश की संभावना है।

केरल में भी जारी है भारी बारिश
तिरुवनंतपुरम, एजेंसी: केरल के कई जिलों में भारी बारिश के चलते आईएमडी ने 24 से 26 मई तक कन्नूर, कासरगोड, कोझिकोड, वायनाड, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि 11 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसका मतलब 6 से 11 सेंटीमीटर बारिश का अनुमान है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad