राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बने उमेश पाटिल, और मुंबई अध्यक्ष बने झीशान सिद्दीकी
मुंबई, 28 अक्टूबर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बुधवार को सोलापुर जिला अध्यक्ष उमेश पाटिल को पार्टी का राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता तथा विधायक झीशान सिद्दीकी को मुंबई अध्यक्ष नियुक्त किया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजितदादा पवार ने इन नियुक्तियों की घोषणा की।
बुधवार को सरकारी निवास ‘देवगिरी’ में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार तथा सांसद पार्थ अजितदादा पवार की प्रमुख उपस्थिति में दोनों नेताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
सुनेत्रा पवार ने विश्वास व्यक्त किया कि उमेश पाटिल और झीशान सिद्दीकी लोकनेता अजितदादा पवार के विचारों, आदर्शों और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।

