Header Ad
Hindi News / Maharashtra / Mumbai

भुजबल पर फिर भड़की अंजली दमानिया-अंजली दमानिया के बयानों को हम ज़्यादा महत्व नहीं देते – आनंद परांजपे

Article Top Ad

मुंबई, दिनांक

अंजली दमानिया को लोकतंत्र की तीनों सतंभ पर विश्वास नहीं है, इसलिए वह हमारे वरिष्ठ नेता और मंत्री छगन भुजबळ के बारे में इस प्रकार की प्रतिक्रियाएँ देती हैं। लेकिन उनके इन बयानों को हम अधिक महत्व नहीं देते, ऐसा प्रहार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे ने किया।

आनंद परांजपे ने कहा कि अंजली दमानिया को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान पर विश्वास नहीं है। उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से जनता द्वारा दिए गए जनादेश पर भी भरोसा नहीं है और न्यायपालिका के निर्णयों पर भी वे विश्वास नहीं करतीं – ऐसी स्थिति अब उनकी बन चुकी है।

छगन भुजबळ राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और आज उन्होंने फिर एक बार मंत्रीमंडल में शपथ ली है। येवला की जनता ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया है। महाराष्ट्र सदन मामले में न्यायपालिका ने उन्हें क्लीन चिट दी है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित दादा पवार, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रफुल पटेल, और प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार से राष्ट्रवादी कांग्रेस का एकीकरण नहीं होगा। अंत में, छगन भुजबळ की छवि लड़ाकू नेता की है जो पूरे भारत और महाराष्ट्र में ओबीसी वर्ग के हक के लिए लड़ते हैं।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```