नवी मुंबई इंटरनेशनल हाफ मैराथन उल्वे 20 दिसंबर 2026 के ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन शुरू
पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर ने वेबसाइट, गाइडलाइन और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का किया लोकार्पण
पनवेल। नवी मुंबई इंटरनेशनल हाफ मैराथन के आयोजन की तैयारियों को गति देते हुए रविवार, 20 दिसंबर 2026 को होने वाली इस प्रतिष्ठित दौड़ के लिए आधिकारिक वेबसाइट, आयोजन संबंधी गाइडलाइन और ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ पूर्व सांसद एवं लोकनेता रामशेठ ठाकुर के करकमलों से पंजीयन प्रक्रिया का लोकार्पण किया गया।

पनवेल में मुंबई मराठी पत्रकार संघ और श्री रामशेठ ठाकूर सामाजिक विकास मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 25वीं राज्यस्तरीय दिवाली अंक स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान हाफ मैराथन की जानकारी खेलप्रेमियों और नागरिकों के समक्ष रखी गई।

इस अवसर पर रामशेठ ठाकुर की अध्यक्षता में मैराथन के उद्देश्य, आयोजन की रूपरेखा और प्रतिभागियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। आधिकारिक वेबसाइट पर गाइडलाइन के साथ ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

आयोजकों के अनुसार, मैराथन का उद्देश्य दौड़ के माध्यम से स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। आयोजन को लेकर खेलप्रेमियों में उत्साह दिखाई दे रहा है।
कार्यक्रम में महानगरपालिका के महापौर नितिन पाटिल, उपमहापौर श्रीमती प्रमिला रविनाथ पाटिल, वरिष्ठ नेता जे. एम. म्हात्रे, वाई. टी. देशमुख, जिला अध्यक्ष अविनाश कोली तथा मनपा सदन नेता परेश ठाकुर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे और सभी ने अपना अपना ओनलाइन रजिस्ट्रेशन किया।

राम सेठ ठाकुर रहेंगे इस मैराथन के ब्रांडएम्बेसडर

मैराथन टीम की ओर से शेखर काशिद,
डॉ. दीपाली गोडघाटे ने स्वतंत्र जनसमाचार को बताया कि इस मैराथन के ब्रांड एंबेसडर लोक नेता पूर्व सांसद हम सबके चहेते राम शेठ ठाकुर को सर्वसम्मति से चुना गया है।
रोशनी डीमेलो ने कहा कि इस मैराथन में लगभग 5 हजार से अधिक मैराथन प्रेमी भाग लेंगे हमारी पूरी टीम लोगों तक पहुंच रही है और मैराथन से जुड़े विभिन्न फायदे स्थानीय लोगों को बता रहे हैं।हम चाहते हैं कि उल्वे का हर घर का एक -दो व्यक्ति इसमें शामिल हों। कई मैराथन में लंबे समय से भाग लेने वाले और लोगों से कनेक्ट रहने वाले
मिलिंद राणे ने बताया कि वे चाहते हैं कि नवी मुंबई इंटरनेशनल हाफ मैराथन में हर वर्ग का व्यक्ति जुड़े
स्वाती पाटोले, वांची एस, प्रवीन चंद ठाकुर,
शिवानी राजेभोसले, मीडिया कर्मी सुनीता भट्ट, गुजराती समुदाय में गहरी पैठ रखने वाले आइटी सेक्टर से जुड़े विनय जोबनपुत्र, होनहार युवा और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कुलदीप सिंह, श्रद्धा पानमंद, चिराग सिंह,
सतीश पाल,
सिद्धू खरे,
सौरभ काशिद
अरविंद एस.आदि अनेकों मैराथन धावकों की प्रमुख उपस्थिति इस अवसर पर रही ।

