Header Ad
Hindi News / Blog / sports

मल्लखांब से कैपोएरा तक… अहमदाबाद में सजेगा देसी खेलों का वैश्विक मंच.डा मांडविया करेंगे ब्रिक्स पारंपरिक खेलों का शुभारंभ

Article Top Ad

अहमदाबाद मे विभिन्न देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी खेल विरासत

अहमदाबाद। ब्रिक्स देशों की पारंपरिक खेल संस्कृति और स्वदेशी खेल विधाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच देने के लिए 12 अक्टूबर को अहमदाबाद में ब्रिक्स पारंपरिक एवं स्वदेशी प्रदर्शन खेल-2026 का आयोजन होगा। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इसका उद्घाटन करेंगे।कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे और गुजरात के खेल राज्य मंत्री डॉ. जयराम गामित भी मौजूद रहेंगे।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय गुजरात सरकार के सहयोग से इस आयोजन की मेजबानी कर रहा है।मल्लखांब और कलरिपयट्टू होंगे आकर्षणआयोजन में भारत सहित ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देश अपनी पारंपरिक खेल विधाओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगे। भारत की ओर से मल्लखांब, योगासन और कलरिपयट्टू का प्रदर्शन होगा, जबकि चीन का वुशु, ब्राजील का कैपोएरा और रूस का साम्बो भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

अन्य देश भी अपने पारंपरिक खेलों के जरिए अपनी सांस्कृतिक पहचान सामने रखेंगे।प्रतिस्पर्धा नहीं, सांस्कृतिक मेलजोल पर जोरयह आयोजन पदक और जीत-हार की प्रतिस्पर्धा के बजाय खेलों के प्रदर्शन, अनुभव साझा करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर केंद्रित रहेगा। इसके जरिए पारंपरिक खेलों के संरक्षण और प्रचार के साथ ब्रिक्स देशों के बीच खेल सहयोग तथा आपसी संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन के दौरान प्रतिनिधिमंडलों के बीच द्विपक्षीय बैठकों की भी योजना है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```