Header Ad
Hindi News / New delhi

नए साल पर दिल्ली में 10 हजार से अधिक जवान होंगे तैनात सीमाओं पर सख्त पहरा

Article Top Ad

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नए साल पर राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि नए साल पर उपद्रवियों और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पैनी नजर होगी। खास तौर पर स्टंटबाजों और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों की सघन जांच की जाएगी। अधिकारियों की मानें तो दिल्ली में इस साल नए साल के मौके पर ट्रैफिक पुलिस समेत 10,000 से अधिक जवान तैनात किए जाएंगे।

सीमाओं पर सख्त पहरानए साल का जश्न शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके इसके लिए पड़ोसी राज्यों से लगती सीमाओं पर अतिरिक्त पिकेट, बैरिकेड और अर्धसैनिक बलों की तैनाती किए जाने की योजना है। बता दें कि दिल्ली की सीमाएं हरियाणा और यूपी के साथ साझा करती हैं और राजस्थान के करीब हैं। देखा गया है कि इन तीन राज्यों से बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचते हैं।

स्टंटबाजों और नशे में गाड़ी चलाने वालों पर पैनी नजर अधिकारी ने बताया कि उसने उन 15 से अधिक स्थानों पर भारी तैनाती की है, जहां से वाहन राष्ट्रीय राजधानी में दाखिल होते हैं। एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने मोटरसाइकिलों से स्टंट करने वालों और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों से निपटने के लिए तगड़ी योजना बनाई है। ट्रैफिक पुलिस की मदद के लिए विभिन्न पुलिस थानों से अतिरिक्त बल तैनात किए जाएंगे।

स्टंट करने वालों पर सख्त ऐक्शन पुलिस के अनुसार, जवानों की ड्यूटी शिफ्ट में लगाई जाएगी। सभी एसएच ओ को नए साल की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी टीमों के साथ सड़क पर रहने का आदेश दिया गया है। यदि कोई स्टंट जैसी गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो टीमें तुरंत उसके वाहन को जब्त कर लेंगी। यही नहीं आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```