Header Ad
Hindi News / New delhi

ईडी ने एचपीसीएल की 11 संपत्तियां जब्त कीं

Article Top Ad

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाइथ्रो पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की दिल्ली-एनसीआर के अलावा तमिलनाडु और बंगलुरु में 11 रिहायशी और व्यावसायिक संपत्तियों को जब्त किया। इस कंपनी के कई डिजिटल दस्तावेजों को ईडी ने कब्जे में लिया है और कई बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। इस संबंध में 10 सितंबर को इस कंपनी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। ईडी ने फरवरी, 2025 में सीबीआई की तरफ से दर्ज मुकदमे के बाद धनशोधन अधिनियम के तहत जांच शुरू की थी। यह जांच गुरुग्राम स्थित एचपीसीएल, इसके निदेशक अमूल गबरानी, अजय कुमार बिश्नोई के अलावा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ चल रही है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```