Header Ad
Hindi News / Maharashtra

महाराष्ट्र में बंजारा समुदाय की ST का दर्जा देने की मांग

Article Top Ad

बीड. महाराष्ट्र के बीड और जालना जिले में बंजारा समुदाय अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता धनंजय मुंडे सोमवार को बीड की रैली में पहुंचे। उन्होंने कहा कि बंजारा समुदाय को दूसरे राज्यों की तरह महाराष्ट्र में भी अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देना चाहिए। बंजारा समुदाय महाराष्ट्र में विमुक्त जाति और खानाबदोश जनजातियों (VJNT) वर्ग का हिस्सा है। मुंडे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को बंजारा समुदाय को ST का दर्जा देने के लिए कमेटी बनानी चाहिए। यह राजस्थान और तेलंगाना सहित कई राज्यों में ST वर्ग का हिस्सा है। दरअसल, 13 सितंबर को धाराशिव निवासी 32 वर्षीय बंजारा युवक ने समुदाय को ST का दर्जा देने की मांग को लेकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद आंदोलन और तेज हो गया। वहीं, दो युवक 11 सितंबर से जालना कलेक्टर कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```