Header Ad
Hindi News / Maharashtra / Mumbai Maharashtra

लॉन्ड्री व्यवसाय को लेकर भाजपा उद्योग आघाड़ी की हुई महत्वपूर्ण बैठक,*कई मुद्दों पर बनी सहमति*

Article Top Ad

महाराष्ट्र के लॉन्ड्री के लघु धंदे को व्यवसाय का दर्जा दिए जाने और इस धंधे से जुड़े लोगों के जीवन स्तर को बारीकी से समझने के साथ ही इनकी समस्याओं के लिए चिंतित और सालों से लडने वाले महाराष्ट्र भाजपा उद्योग आघाड़ी के अध्यक्ष प्रमोद वाकोडकर के प्रयास से भारतीय जनता पार्टी उद्योग आघाड़ी महाराष्ट्र द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें लॉन्ड्री व्यवसायियों की बैठक में राज्य मंत्री पंकज भोयर, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय समन्वयक सुधीर देउलगांवकर, उद्योग आघाड़ी के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वाकोडकर, लॉन्ड्री एसोसिएशन के महाराष्ट्र अध्यक्ष गोविंद राऊत, पारित महासंघ के अध्यक्ष खंडेराव कडगण, सचिव सुनील फंड, उद्योग आघाड़ी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र खैरनार की उपस्थिति हुई।
प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वाकोडकर ने बताया कि उद्योग आघाड़ी के माध्यम से “देवाभाऊ राजक समृद्धि योजना” का क्रियान्वयन किया जाएगा।
इस विषय पर कुछ प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिसमें निम्नलिखित विषयों को रखा गया।

1) लॉन्ड्री व्यवसाय को कौशल विकास में शामिल किया जाए

2) विश्वकर्मा योजना के तहत तत्काल ऋण स्वीकृत किया जाए

3) जिला सामान्य अस्पताल की संयुक्त निविदा वापस ली जाए

4) प्रत्येक रेलवे की लिनन धुलाई के लिए अलग से निविदा जारी की जाए।

5) धोबी समाज के लिए आर्थिक विकास निगम की स्थापना की जाए
6) हर शहर में धोबी घाट बनाया जाए
7) इस्त्री करने वालों को असंगठित कामगार के रूप में पंजीकृत किया जाए


इस मुद्दे पर इस बैठक में चर्चा की गई। सरकार के प्रतिनिधि के रूप में माननीय पंकज भोयर (राज्य मंत्री) ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को सरकार के दरबार में प्रस्तुत किया जाएगा और उन्हें जारी किया जाएगा।
सुधीर देऊलगांवकर दिया इस बैठक में बड़ी संख्या में अलग अलग जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया नासिक के शशिकांत राऊत ने बैठक को आयोजित किया और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```