Header Ad
Hindi News / Blog / Mumbai Maharashtra

सोमेश्वर मिल की जीत अजितदादा के 35 वर्षों के संघर्ष पर किसानों की मुहर -सुनेत्रा पवार .

Article Top Ad


सुनेत्रा पवार


किसानों का विश्वास मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी, सूखाग्रस्त किसानों को जल्द मिलेगी सहायता

मुंबई, 13 अक्टूबर। सोमेश्वर सहकारी चीनी मिल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की निर्णायक जीत को महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा अजित पवार ने अजित पवार के 35 वर्षों के परिश्रम और किसानों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि इस जीत के माध्यम से किसानों ने अजितदादा के कार्यों और उनके प्रति अपने विश्वास पर मुहर लगाई है।


मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में पहुंचीं सुनेत्रा पवार का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने अजित पवार के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और मीडिया से बातचीत की।
सुनेत्रा पवार ने कहा कि अजित पवार का हमेशा प्रयास रहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और खुशहाली समाज के अंतिम किसान तक पहुंचे। सोमेश्वर सहकारी चीनी मिल के लिए उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक अथक मेहनत की। इस वर्ष मिल ने देश में गन्ने के सर्वाधिक मूल्यों में शामिल दरों पर भुगतान कर क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत पहुंचाई है।


उन्होंने कहा कि चुनाव में कड़ा मुकाबला था, लेकिन किसानों को अपने हितों और सही निर्णय का पूरा एहसास था। अजित पवार आज उनके बीच नहीं हैं, फिर भी किसानों ने उन पर अपना भरोसा कायम रखा है। सुनेत्रा पवार ने किसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस विश्वास के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी जुड़ी है, जिसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगी।


सूखाग्रस्त किसानों को जल्द राहत देने पर जोर
राज्य में सूखे की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सूखा प्रभावित किसानों तक जल्द से जल्द सहायता पहुंचाना है। इस अवसर पर राकांपा के पदाधिकारी, मंत्री और विधायक उपस्थित थे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```