Maharashtra

अजित पवार के होंगे कोल्हापुर के राहुल पाटिल

घड़ी को मिलेगा तगड़ा हाथ

कोल्हापुरराजीवजी सहकारी सूतगिरनी लिमिटेड कोल्हापुर के अध्यक्ष कोल्हापुर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राहुल पाटिल २५ अगस्त को अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्रमुख उपस्थिति में एक भव्य समारोह में राहुल पाटिल को पार्टी में शामिल किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राहुल पाटिल पूर्व विधायक स्वर्गीय पी एन पाटिल के पुत्र हैं और राजनीतिक रूप से परिपक्व और सम्पन्न, सुशिक्षित एवं संस्कारवान हैं। कोल्हापुर जिले में उनकी तगड़ी पकड़ है और युवाओं के बीच पाटिल तगड़ी पकड़ रखते हैं .
राहुल पाटिल २०२४ विधानसभा चुनाव में करवीर विधानसभा से चंद्रवीर नारके के समक्ष मैदान ए जंग में खड़े थे और मात्र १७०० वोटों से पराजित हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button