Header Ad
Hindi News / New delhi

चुनाव आयोग के 18 महत्वपूर्ण सुधारों का स्वागत किया राकांपा ने

Article Top Ad

नई दिल्ली:

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एस.आर.कोहली व राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हाल ही में घोषित 18 बिंदुओं पर आधारित चुनाव सुधारों का स्वागत करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

श्रीवास्तव ने कहा कि इन सुधारों से पारदर्शिता, जवाबदेही और चुनाव प्रक्रिया में जनभागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल मतदाता सूची की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि चुनाव प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी और सुगम बन सकेगी।

श्रीवास्तव ने यह भी मांग की कि जिस प्रकार बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को चुनाव से पूर्व प्रशिक्षण दिया जाता है, उसी प्रकार बूथ लेवल एजेंट्स (Booth Level Agents) को भी अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ एजेंट्स चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं और उनके प्रशिक्षण से मतदाता जागरूकता एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग को इस साहसिक पहल के लिए बधाई देते हुए आशा जताई कि आने वाले चुनावों में यह सुधार राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को और सशक्त करेंगे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```