Header Ad
Hindi News / sports

सेमीफाइनल से पहले अचानक ऑस्ट्रेलिया की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है.

Article Top Ad

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, तनवीर संघा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर यह मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा। भारत ने टूर्नामेंट में अभी तक अपने तीनों मैच जीते हैं। टीम ग्रुप ए में टॉप पर रही। ऑस्ट्रेलिया को एक जीत मिली जबकि दो मैच बारिश में धुल गए। 4 पॉइंट के साथ वह अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रही। 7वीं बार आईसीसी के वनडे इवेंट में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम नॉकआउट में भिड़ेगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल यानी मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. सेमीफाइनल से पहले अचानक ऑस्ट्रेलिया की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक घातक ऑलराउंडर की एंट्री हुई है, जो चोटिल मैथ्यू शॉर्ट की जगह लेगा. युवा स्पिन ऑलराउंडर कूपर कोनोली को चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले के लिए चोटिल मैथ्यू शॉर्ट की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है.

मैथ्यू शॉर्ट को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान पिंडली में चोट लगी थी. पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 21 साल के कूपर कोनोली को टूर्नामेंट में ट्रेवल रिजर्व में रखा गया था. आईसीसी टूर्नामेंट की तकनीकी समिति ने इस बदलाव को सोमवार को मंजूरी दे दी. कोनोली ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 6 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें तीन वनडे हैं. ऑस्ट्रेलिया को मंगलवार को पहले सेमीफाइनल में भारत से खेलना है.

भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 2015 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हराया था. इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 2023 में भी भारत को हराकर खिताब जीता था

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```