Header Ad
Hindi News / Maharashtra

दो वाहनों की टक्कर में दो किशोर की मौत, एक घायल

Article Top Ad

मुंबई। सातारा जिले के सज्जनगढ़ घाट रोड पर सज्जनगढ़ के पास रविवार दोपहर में दो वाहनों की टक्कर में दो किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सातारा तहसील पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार सातारा जिले के अम्बोडे बुद्रुक गांव के वेदांत शरद शिंदे (15) और प्रज्वल नितिन किरदत (14) आज दोपहर सज्जनगढ़ में वड़ापाव खाने गए थे। वड़ापाव खाकर लौटते समय दोनों ने एक मोटरसाइकिल चालक से लिफ्ट मांगी और फिर मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। सज्जनगढ़ में ही पीछे से आ रही एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और कार चालक कार वहीं पर छोडक़र फरार हो गया। इस घटना में वेदांत और प्रज्वल की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि मोटरसाइकिल चालक जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सातारा तहसील पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैै और फरार कार चालक की तलाश कर रही है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```