Header Ad
Hindi News / Mumbai Maharashtra

मनराज प्रतिष्ठान का तीसरा स्थापना दिन 401 वें आरोग्य शिविर में पहुंचे मनपा आयुक्त

Article Top Ad

मुंबई के कुर्ला उपनगर की स्वास्थ्य शिविरों को आयोजित करने वाले मनराज प्रतिष्ठान ने अपना तीसरा वर्धापन दिवस 401वां मुफ्त आरोग्य शिविर आयोजित कर मनाया।
माँ शीला क्लिनिक का तीसरा वर्धापन दिवस कुर्ला पश्चिम स्थित कच्छी विसा ओसवाल सभागृह में बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल मनराज प्रतिष्ठान ने कायम की है।

इस अवसर पर मुंबई मनपा आयुक्त एवं प्रशासक आयुक्त भूषण गगरानी, अपर पुलिस आयुक्त अनिल पारसकर, मनपा उद्यान विभाग के अधीक्षक जितेंद्र परदेशी, डाॅ. दीपनारायण शुक्ला, आचार्य पवन त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष, श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट), मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार आदित्य दुबे, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, डाॅ. नितेश सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया
अपने संबोधन में उन्होंने मनराज प्रतिष्ठान के सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि “हम बृहन्मुंबई महानगरपालिका मनराज प्रतिष्ठान के ऋणी हैं। जहां हम स्वास्थ्य सेवाओं में कहीं कम पड़ते हैं, वहां आप हम तक अंतिम पंक्ति के नागरिकों की समस्याएं पहुंचाते हैं और सही मायनों में सेवा का कार्य करते हैं।” उन्होंने मनराज प्रतिष्ठान के प्रमुख समाजसेवी मनोज नाथानी का मन से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से दिव्यांगजनों को जीवनोपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया। साथ ही में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में दिव्यांग कलाकारों ने भावविभोर कर देने वाला संगीत प्रस्तुतीकरण भी दिया।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन दिनेश अडावदकर ने किया और मनराज प्रतिष्ठान के कार्यों की जानकारी पत्रकार उन्नति जगदाले ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को दी।

डाॅ. दीपनारायण शुक्ल, डाॅ. राकेश गुप्ता, डाॅ. वैशाली भिडे, डॉ सौम्या अवस्थी, डॉ मोहसिन शेख, डॉ प्रियंका पाटिल,सिमरन कौर, डॉ प्रसुन्न पांडे, संस्कृति पानसे, अजय शुक्ला,चेतन कोरगांवकर,राजा सालवी समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```