Header Ad
Hindi News / Uttarakhand

स्पाइसजेट ने ढाई साल बाद देहरादून एयरपोर्ट पर फिर शुरू की उड़ानें

Article Top Ad

देहरादून एयरपोर्ट पर करीब ढाई साल बाद विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने वापसी करते हुए अपनी फ्लाइट को उतारा। पहली फ्लाइट बंगलूरू से हवाई यात्रियों को लेकर सुबह 7: 53 पर देहरादून एयरपोर्ट पर उतरी। स्पाइसजेट ने रविवार से देहरादून एयरपोर्ट पर देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए अपनी उड़ानों को शुरू कर दिया है। जिस कारण पहली फ्लाइट बेंगलुरु से देहरादून एयरपोर्ट पहुंची।वहीं एयर इंडिया ने भी अपनी एक सुबह की फ्लाइट को मुंबई के लिए शुरू कर दिया है। यह उड़ान रविवार सुबह सात बजे मुंबई से देहरादून पहुंची। समर सीजन को देखते हुए कई दूसरी कंपनियों ने भी अपनी फ्लाइट की संख्या में इजाफा किया है

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```