Header Ad
Hindi News / Blog / Uttarakhand

वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की राह खुली, सैंजी–ग्वालखुड़ा सड़क का शिलान्यास.

Article Top Ad


उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा—कुछ ही महीनों में कई गांव सड़क मार्ग से जुड़ेंगे
पौड़ी गढ़वाल।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पाबौ ब्लॉक में वर्षों से लंबित सैंजी–ग्वालखुड़ा सड़क निर्माण की मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। स्थानीय विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ग्रामीणों की प्रमुख उपस्थिति में कुरगटखाल (सैंजी) से ग्वालखुड़ा गांव तक बनने वाले मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। वहीं बुरांशी कुल्याणी कच्चे मोटर मार्ग को शीघ्र ही डामरीकरण करने की घोषणा सैंजी प्राइमरी स्कूल में आयोजित एक बैठक में किया। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में शासकीय अधिकारी और स्थानीय भाजपा नेता मौजूद थे।
इस अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि ग्वालखुडा और ढोलढूंगा गांव में इस सड़क की मांग लंबे समय से विभिन्न कारणों से लंबित थी। अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्वालखुड़ा, ढोलढूंगा, देवकोट सहित आसपास के गांवों के लोगों को सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कुछ ही महीनों में इन गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।


मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करना सरकार की विकास संबंधी प्राथमिकताओं में शामिल है।


सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होने के साथ स्थानीय विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से सड़क सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों के लिए यह परियोजना क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


इनकी भी रही उपस्थिति

श्रीमती रेखा देवी (ग्राम प्रधान सैंजी), विजय भंडारी, मनवर भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल,कैलाश चंद्र, पोखरियाल सुदामा प्रसाद खंकरियाल ,अजय खंकरियाल, देवानंद खंकरियाल, शंभू खंकरियाल,बीना देवी, शीरा देवी,
वर्धनी देवी, सतेश्वरी देवी, ऊषा देवी, नीलम देवी, श्रीमती कृष्णा किरडी) देवी, संगीता देवी खंकरियाल समेत सैकड़ों स्थानीय लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```