Header Ad
Hindi News / Mumbai Maharashtra

शहीद मुरली नाईक के परिवार को विधायक पराग शाह से मिली आर्थिक सहायता

Article Top Ad

मुंबई/प्रतिनिधि:- पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में 29 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे। उसके जवाब में भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन “सिंदूर” के दौरान मुरली श्रीराम नाईक ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

उल्लेखनीय है कि शहीद मुरली नाईक का परिवार मुंबई के घाटकोपर उपनगर में रहता है वीर मुरली नाईक की वीरगति प्राप्त होने का समाचार जैसे ही यहां लगा नाईक परिवार को संवेदनाएं देने वालों का तांता लग गया। नाईक परिवार को जवान बेटे के शहीद होने के दुःख को भांप कर और दुखी परिवार को ढांढस बंधाते हुए घाटकोपर के भाजपा विधायक पराग शाह ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्थानीय नागरिकों से नाईक परिवार को सहायता की विनती की थी जिसको जागरूक लोगों ने महसूस किया और कम अंतराल में ही ११ लाख रुपए की सहायता निधि इक्कठा हो गई जिसके बाद पराग शाह ने लोगों की उपस्थिति में नाईक परिवार को ११ लाख रुपए की सहायता निधि श्रीराम नाईक सौंपी।

पराग शाह ने बताया कि किसान परिवार में जन्मे मुरली नाईक देश के प्रति समर्पण की भावना से देश की सेवा के लिए सेना में शामिल हुए। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। आतंकवादियों का सामना करते हुए मुरली नाईक को प्राण की आहुति देनी पड़ी। नाईक का परिवार घाटकोपर पूर्व के कामराज नगर में रहता है और घर की स्थिति बहुत खराब है। परिवार का एक जवान बेटा देश के लिए शहीद हो गया, यह एहसास एक पिता के लिए दिल दहला देने वाला है, लेकिन उसकी कमी हमेशा महसूस होगी। इस बात को समझते हुए तथा एक छोटी सी कर्जमाफी के रूप में देशप्रेमी दानदाताओं ने दी ​कुछ राशि मैंने शामिल की। शहीद मुरली नाइक के माता-पिता को सौंपी।
इस अवसर पर विकास कामत, रवि पूज, कैप्टन स्वामीनाथन, धर्मेश गिरी, जय देसाई, विद्युत काजी, रचित त्रिवेदी, श्री संजय दारेकेर, रत्नम देवेंद्र, तुषार कांबले, राणा सिंह, कुणाल रत्नम, सचिन भोसले, श्रीमती दीपालीताई शिरसाट, श्रीमती अर्पिता शेलार, श्रीमती अनुताई खत्री, श्रीमती हीरा मनराल आदि अनेक देशभक्त उपस्थित थे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```