बुरांश यूथ यूनाइटेड का महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 14 मार्च को ऐरोली नवी मुंबई में
पहली बार उत्तराखंड की महिलाओं की 8 टीमें मैदान में बुरांश की शानदार पहल

नवी मुंबई में 14 मार्च को महिला क्रिकेट प्रतियोगिता
नवी मुंबई (ऐरोली)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बुरांस यूथ यूनाइटेड द्वारा 14 मार्च 2026 को ऐरोली, नवी मुंबई में पहली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन-10 के अंतर्गत आयोजित होगी, जिसमें कुल आठ महिला टीमें भाग लेंगी।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करना है। इस आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और खेल भावना का संदेश भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान महिला खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन और टीम भावना देखने को मिलेगी।

इस प्रतियोगिता के प्रायोजकों में गामी ग्रुप, द न्यू इंडिया एश्योरेंस लिमिटेड, ट्राइडेंट लॉजिस्टिक, अनमोल बिल्डर एंड प्रोडक्शन तथा शक्ति फाउंडेशन प्यारी पहाड़न शामिल है
।

बुरांस यूथ यूनाइटेड के अध्यक्ष सतीश रिखारी, सचिव हर्ष मनराल और कोषाध्यक्ष मनीष जोशी ने बताया कि भविष्य में भी महिला खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन जारी रखे जाएंगे। प्रतियोगिता को प्रवासी उत्तराखंडी समाज और खेल प्रेमियों का भी सहयोग मिल रहा है।

बुरांस यूथ यूनाइटेड की यह है टीम
अध्यक्ष सतीश रिखारी, सचिव हर्ष मनराल, कोषाध्यक्ष मनीष जोशी, कार्यकारणी सदस्य मुक्ता बोरा , भीम सिंह राठौर , अजय बोरा , भूपेंद्र रावत , आशीष जखमोला, कुंदन गाड़िया, प्रवीण धपोला , प्रमोद धपोला, नवीन चंद्र भट्ट, गीतेश नेगी, लक्ष्मी, शीला, अवंती, अर्चना, मंजू, निर्मला, अंजलि, हिमानी, गोकुल भट्ट, कुंदन सामंत, ललित डांगी, कृष्णा परिहार, प्रदीप पांडे, तरुण चौहान, दीपक गुसाई, सचिन सेमवाल, केदार जोशी, मनोज सती, के पी गोस्वामी, जय किशोर शर्मा , हरीश कापड़ी , योगेश कापड़ी , महिमन राठौर, सुनील रावत, सूरी रावत, उमेश पुरोहित, रवि कलकोटी, राम चमोली, प्रदीप पांडे, मनीष पैन्यूली, कैलाश खड़ायत, भगत रावत

विशेष सहयोगियों में
प्रशांत दादा ठाकुर (आमदार पनवेल, रायगढ़), महेश भट्ट , माधवानंद भट्ट , आनंदी गैरोला , बंशीधर गैरोला , चामू सिंह राणा , राजेश पाटिल (बी जे पी अध्यक्ष नवी मुंबई), बहादुर बिष्ट जी (पूर्व नगरसेवक), नंदन अकोलिया, गणेश अकोलिया , पंकज भाकुनी , अशोक मुरारी , राधा मुरारी , मीनाक्षी भट्ट , सुलोचना कपिल , सावित्री पुरोहित , सुनील पांडे , ख्याली दत्त नैलवाल , जगदीश सामंत , हयात सिंह राजपूत , विजया पंत तुली , कमल जोशी , डॉ गुनियाल, प्रदीप रावत (GP & KP), बंशीधर जोशी , ईश्वर जोशी , कैलाश ठाकुर, प्रदीप रावत, शंकर रावत , शेखर उपाध्याय , सोबन सिंह कार्की, देवेंद्र बनकोटी , मोहन सिंह बिष्ट , दिनेश अन्तवाल , रमेश बिष्ट , केशर सिंह बिष्ट , रंजीत बिष्ट , राजेंद्र रूपलाल , लक्ष्मण नेगी , लक्ष्मण ठाकुर , महेश रजवार, के एन जोशी , भगवान मलवाल , बलदेव अधिकारी , शेखर कांडपाल , महेश जोशी , भूपेश कन्याल , हेमा कन्याल , देवेंद्र रावत , , हरपाल बिष्ट , मोहन बिष्ट , ज्ञान सिंह बिष्ट , धीरज गुसाई , नीमा रिखारी , शेखर टम्टा , उमेश अधिकारी , मनोज दानू , दिलीप बिष्ट , पूरन चंद्र मिश्रा, हेमा मिश्रा, ज्योति कोठियाल , पूनम रावत, मीरा रावत , सरोजनी लिंगवाल , शशि नेगी , संगीता बलोदी, पूनम नेगी , अपर्णा नेगी , राधा बंगारी, आशा बिष्ट , नंदनी मेहरा , विजय बंगारी, मनीष रावत प्रमुख हैं।
समस्त प्रवासी उत्तराखंड संस्थाओं ने महिला खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दी।