विश्व पर्यावरण दिवस पर महानगर के विभिन्न हिस्सों में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण[आरे से लेकर सभी सरकारी भूमि के 80 एकड़ में लगेंगे 5लाख पेड़ पौधे- शेलार

आरे के 80 एकड़ भूमि पर लगाए जायेंगे 5 लाख वृक्ष ——मुंबई, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरे परिसर में 80 एकड़ भूमि पर 5 लाख वृक्ष लगाने के महाअभियान का शुभारंभ किया गया।मुंबई उपनगर के पालकमंत्री एडवोकेट आशिष शेलार ने बताया कि यह पहल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ‘हरित महाराष्ट्र–300 करोड़ वृक्षारोपण’ योजना का हिस्सा है।उन्होंने कहा कि आरे को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि वास्तविक रूप से सघन और समृद्ध वन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।जिलाधिकारी कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न सरकारी परिसरों में लगभग 80 एकड़ भूमि वृक्षारोपण हेतु उपलब्ध पाई गई है।इस अभियान में जीआईएस आधारित योजना, डिजिटल निगरानी तथा वृक्ष संरक्षण की विशेष व्यवस्था की जाएगी।प्रत्येक वृक्ष की वृद्धि और संरक्षण पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी।शहरी क्षेत्रों में घने एवं जैव-विविधता संपन्न वन विकसित करने के लिए मियावाकी पद्धति का भी उपयोग होगा।अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ भावी पीढ़ियों के लिए हरित विरासत का निर्माण करना है।कार्यक्रम में शिवसेना विधायक मुरजी पटेल जिलाधिकारी सौरभ कटियार, कोंकण विभागीय आयुक्त रुबल अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।इस पहल से मुंबई उपनगर को अधिक हरित, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा “एक पेड़ माँ के नाम” को लेकर बोरिवली विधानसभा, के वॉर्ड क्र. 13 में स्थानीय कार्य सम्राट विधायक संजय उपाध्याय के मार्गदर्शन में स्थानीय नगरसेविका रानी द्विवेदी निग्होट ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो मुंबई का ‘पेडल फॉर प्लेनेट’ ग्रैंड साइक्लोथॉन संपन्न,
हजारों युवाओं ने दिया हरित भविष्य का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई द्वारा आयोजित ‘पेडल फॉर प्लेनेट’ ग्रैंड साइक्लोथन का भव्य आयोजन शुक्रवार सुबह संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, बोरीवली पूर्व में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और एक हरित एवं सतत भविष्य के संकल्प को लेकर आयोजित इस विशेष साइक्लोथॉन में बड़ी संख्या में युवाओं, खेल प्रेमियों और विभिन्न आयु वर्ग के नागरिकों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रकृति और स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में प्रतिभागियों ने साइकिल यात्रा के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन को कम करने तथा पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे वातावरण में “स्वस्थ शहर, हरित भविष्य” का संकल्प गूंजता रहा। विश्वभर में पर्यावरण और सतत विकास के लिए साइकिलिंग को प्रोत्साहित करने की भावना के अनुरूप यह आयोजन युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।इस अवसर पर भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम , विधायक संजय उपाध्याय , एमसीए अध्यक्ष अंजिक्य नाईक , भाजपा मुंबई महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी , श्रीमती श्वेता परूलेकर , बीएमसी सभागृह नेता गणेश खनकर , नगरसेवक व स्थायी समिति सदस्य तेजिंदर सिंग तिवाना , जनप्रतिनिधि, उद्योगपति श्रीमती सीमा सिंह , विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां, वरिष्ठ पदाधिकारी तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने कहा कि विश्व आज ऊर्जा संकट जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कार पूलिंग, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग और विदेशी मुद्रा की बचत का जो आह्वान किया गया है, उसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई ने ‘पेडल फॉर प्लेनेट’ ग्रैंड साइक्लोथॉन का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में मुंबई महानगर क्षेत्र में 350 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क का कार्य शुरू किया गया है, जिससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और मजबूत हुई है। मुंबई भले ही पारंपरिक रूप से साइक्लिंग सिटी नहीं रही हो, लेकिन छोटी दूरी के लिए साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देकर स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को लाभ पहुंचाया जा सकता है। साटम ने कहा कि मुंबई एक तटीय शहर है और भविष्य में समुद्र के बढ़ते जलस्तर जैसी चुनौतियों को देखते हुए साइक्लिंग संस्कृति को बढ़ावा देना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम होगा।भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित ‘पेडल फॉर प्लेनेट’ केवल एक साइक्लोथॉन नहीं, बल्कि स्वच्छ, हरित और स्वस्थ मुंबई के निर्माण का एक जनसंकल्प है। बढ़ते प्रदूषण, घटते हरित क्षेत्र और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बीच समाज और विशेष रूप से युवाओं को आगे आना होगा।
—————4——–
घाटकोपर पूर्व भाजपा नगरसेविका राखी जाधव आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय विधायक पराग शाह के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर स्थानीय सोसायटी के नागरिक उपस्थित थे।
