Header Ad
Hindi News / Blog

ED ने लालू से 50 सवाल पूछे..झल्ला पड़े राजद सुप्रीमो

Article Top Ad

लैंड फॉर जॉब मामले में आज ED बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी। पिता लालू प्रसाद की तरह ही इनसे भी ED की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारी पूछताछ करेंगे। सूत्रों के अनुसार करीब 60 से अधिक सवालों की लिस्ट पहले से ED ने तैयार कर रखी है।

इससे पहले सोमवार को ED ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से 10 घंटे पूछताछ की। पटना के ED दफ्तर में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ सवाल-जवाब का दौर रात 9 बजे जाकर खत्म हुआ। ED सूत्रों के मुताबिक, ED ने आरजेडी सुप्रीमो लालू से 50 से अधिक सवाल किए। उन्होंने ज्यादातर जवाब हां या ना में ही दिया।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```