Header Ad
Hindi News / Mumbai Maharashtra

न खाना मिला, न पानी… मुंबई एयरपोर्ट पर 8 घंटे तक फंसे रहे करीब 100 यात्री

Article Top Ad

मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली सुबह 6.30 बजे की इंडिगो की उड़ान लगभग आठ घंटे बाद रद्द कर दी गई. यात्रियों ने आरोप लगाया कि इस दौरान न तो उन्हें इसकी कोई जानकारी दी गई और न ही खाने-पीने की कोई व्यवस्था ही की गई. मुंबई एयरपोर्ट पर करीब आठ घंटे तक करीब 100 यात्री फंसे रहे. उसके बाद मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली सुबह 6.30 बजे की इंडिगो की उड़ान लगभग आठ घंटे बाद रद्द कर दी गई. यात्रियों ने आरोप लगाया कि इस दौरान न तो उन्हें खाना दिया गया और न ही पानी. बता दें कि मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट सुबह 6.55 बजे उड़ान भरने वाली थी. इस यात्रा में करीब 100 यात्री थे, जिसमे छात्रों की संख्या अधिक थे. ये यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए थे.

यात्रियों के अनुसार, उनकी फ्लाइट सुबह 6:55 बजे मुंबई से इस्तांबुल के लिए निर्धारित थी, लेकिन देरी हो गई, जिसकी सूचना उन्हें नहीं दी गई. यात्रियों ने शिकायत की कि यात्रियों को विमान में कई घंटों तक बैठाए रखा गया. यात्रियों ने शिकायत की कि स्टॉफ सदस्यों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई, जिससे वे असमंजस में हैं. पूछताछ करने पर उन्हें देरी के बारे में बताया गया.

यात्रियों ने किया प्रदर्शन, की ये मांग

एक यात्री ने बताया कि उसे 13 घंटे बाद पानी की बोतल मिली. इस बीच इंडिगो स्टॉफ ने बताया कि फ्लाइट अब रद्द हो गई है. घटना से परेशान सैकड़ों यात्री अभी भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और एयरलाइन से अगली फ्लाइट या रिफंड की मांग कर रहे हैं. दूसरी ओर, इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमें खेद है कि हमारी उड़ान 6E17, जो मूल रूप से मुंबई से इस्तांबुल के लिए संचालित होने वाली थी, तकनीकी समस्याओं के कारण विलंबित हो गई. दुर्भाग्य से, समस्या को ठीक करने और इसे गंतव्य तक भेजने के हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, हमें अंततः उड़ान रद्द करनी पड़ी.

रात 11 बजे दूसरी विमान भरेगी उड़ान

बयान में कहा गया कि हमारी टीमें हमारे प्रभावित ग्राहकों को सहायता प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं, उन्हें इसकी जानकारी दी गई. आवास, भोजन और पूर्ण धनवापसी की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने कहा कि हालांकि हम जानते हैं कि कोई भी प्रयास असुविधा को पूरी तरह से दूर नहीं कर सकता है. विमान कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है और अब 2300 बजे प्रस्थान करने वाला है. हम अपने ग्राहकों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनकी सुरक्षा और आराम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```