Header Ad
Hindi News / Mumbai Maharashtra

नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में “10वां आयुर्वेद दिवस” ​​उत्साह के साथ मनाया गया

Article Top Ad

आयुर्वेद के प्रति जागरूकता निर्माण करने के लिए “आयुर्वेद रैली” का आयोजन

हर साल की तरह इस साल भी श्री नरसिंह के. दुबे चॅरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में “10वां आयुर्वेद दिवस” ​​बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

“आयुर्वेद जन जन के लिये और पृथ्वी के कल्याण के लिए” इस थीम के अनुरूप,महाविद्यालय के साथ-साथ नालासोपारा, वसई और विरार में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।


विरार आगाशी में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. राहुल सोनकांबळे इन्होने पौष्टिक आहार और अन्नप्राशन संस्कार इस विषय पर व्याख्यान दिया और वहाँ के लोगों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया।


कॉलेज में “आरोग्य आहार पर्व” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्रों ने पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ बनाए और उनका महत्व समझाया।

नालासोपारा क्षेत्र के लोगों में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता निर्माण करने के लिए “आयुर्वेद रैली” का आयोजन किया गया।

औषधी वनस्पती और आयुर्वेदिक औषधियाँ, स्वास्थ्य के लिए आहार और योग, पंचकर्म उपचार और उनके लाभ, नेत्र रोग और शल्य चिकित्सा, रोग-विशिष्ट उपचार और प्रबंधन को प्रदर्शित करते हुए एक “मिनी एक्स्पो ” का आयोजन किया गया। इसके साथ ही, छात्रों ने “आयुर्वेदिक चिकित्सा, झूठे विज्ञापन और आयुर्वेदिक आहार और वजन घटाने” पर एक नाटिका प्रस्तुत की।


नालासोपारा के स्कूल के छात्रों के साथ-साथ नालासोपारा वसई क्षेत्र के लोगों ने भी इसका लाभ उठाया।
महाविद्यालय के सभी अध्यापक, कर्मचारी और छात्रों के साथ-साथ नोडल अधिकारी डॉ. सरिता पासी इनकी कडी मेहनत से सभी कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे, संस्था के ट्रस्टी और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग प्रमुख डॉ. ऋजुता दुबे तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. हेमलता शेंडे इनके मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```