Header Ad
Hindi News / Mumbai Maharashtra

नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव “नक्षत्र 2023 -24” सम्पन्न*

Article Top Ad

नालासोपारा – श्री नरसिंह के दुबे चॅरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विद्यार्थी परिषद द्वारा महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव ” नक्षत्र 2024 शनिवार को सम्पन्न हुआ कार्यक्रम मे पुलिस आयुक्त डॉ. शैलेंद्र मिश्रा मुख्य अतिथी के रूप में पधारे वहीं सिने कलाकार अनुप उपाध्याय विशिष्ट अतिथी के रूप मे उपस्थित थे l

कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डॉक्टर शैलेंद्र मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा केवल डॉक्टर बनकर मत रुको,अच्छे डॉक्टर बनो,एवं अच्छे डॉक्टर बनकर भी मत रुको अपितु एक महान नागरिक भी बनोl ” उन्होने श्रोताओ के आत्मविश्वास, आत्मसन्मान और उद्देश्यपूर्तता की भावनाओ को बढाते हुए सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया l

वसई की भाजपा विधायक ॲड. स्नेहा दुबे को जीत पर बधाई और सम्मानित किया गया।समारोह मे नृत्य,नाट्य, फॅशन शो जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इसमे छात्रों ने अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कीया. शैक्षणिक, क्रीडा एवं अन्य सह पाठ्यक्रम गतिविधियो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सन्मानित कर पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किये गये l

इसमे हर वर्ष दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार “स्टुडन्ट ऑफ द इयर” 2018 एवं 2019 बॅच को क्रमशः विनायक मोरे एवं अनुराग द्विवेदी को दिया गया l साथ ही इस वर्ष का “राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार”स्वयंसेवक सर्वेश गायकवाड को प्रदान किया गया l कॉलेज की विशेषता एवं यादों को दर्शाने वाली स्मारिका “कृती का विमोचन किया गया कार्यक्रम मे संस्था के कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर दुबे, अध्यक्ष जयप्रकाश दुबे, डायरेक्टर डॉक्टर ओमप्रकाश दुबे, संस्था की विश्वस्त प्रोफेसर डॉक्टर ऋजुता दुबे, प्राचार्या डॉक्टर हेमलता शेंडे, सभी अध्यापक, अध्यापकेतर कर्मचारी, पूर्व छात्र, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित थे lकार्यक्रम का सूत्रसंचालन डॉक्टर स्वाती भिंगारे और आभार प्रदर्शन जनरल सेक्रेटरी आकाश कदम द्वारा किया गया l

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```