Header Ad
Hindi News / Mumbai Maharashtra

प्रभु श्रीराम की महाआरती से होगा ‘मुंबई कौथिग-2025’ का श्रीगणेश

Article Top Ad

मुंबई. उत्तराखण्ड समाज का हर वर्ष आयोजित ‘मुंबई कौथिग-2025’ का शुभारंभ २२जनवरी बुधवार रामलीला मैदान नेरुल, नवी मुंबई में होगा
भगवान श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ है, इस उपलक्ष्य में कौथिग के शुभारंभ पर शाम 4 बजे रामलीला मैदान, नेरुल में 51 थालों से प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की महाआरती

का भव्य दिव्य आयोजन और मां भगवती नंदा देवी डोली की भव्य शोभायात्रा से श्रीगणेश किया जायेगा।

देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन के बैनर तले यह कौथिग आयोजित है । कौथिग टीम के सहयोगी शिवसेना नेता महावीर पैन्यूली और बलवीर सिंह रावत ने बताया कि
मुंबई कौथिग के उद्घाटन पर महाराष्ट्र और उत्तराखंड की कई राजनीतिक, सामाजिक और सिने जगत की हस्तियां मौजूद रहेंगी। मुंबई कौथिग के मुख्य संयोजक मनोज भट्ट ने बताया कि कौथिग की शुरुआत मां नंदा देवी की शोभायात्रा
और भव्य रामरथ यात्रा से होगी।

कौथिग मंच पर पांच दिन यानी 26 जनवरी तक उत्तराखंड के जौनसार, गढ़वाल और कुमाऊं के जाने माने लोक कलाकार रंगारंग प्रस्तुति देंगे। कौथिग टीम के सदस्यों में प्रमुख प्रवीन चंद ठाकुर ने बताया कि इस बार महोत्सव

एक्सप्लोर उत्तराखंड की थीम पर आयोजित ‘मुंबई कौथिग 2025’ में नेरुल के रामलीला मैदान में गढ़-कुमाऊं की गौरवशाली विविध लोक संस्कृति के रंगों के साथ-साथ उत्तराखंड की हस्तशिल्प, बागवानी, कृषि उत्पाद, फलोत्पादन, रेशम विकास, कृषि विपणन, जैव प्रौद्योगिकी एवं जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
लोकगायक और कौथिग टीम के सहयोगी सुरेश काला, ज्योति राठौड ने समाज के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे पूरे परिवार सगे संबंधियों को लेकर एक बार कौथिग महोत्सव में जरुर अपनी उपस्थिति दर्ज करें।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```