Header Ad
Hindi News / Maharashtra / Mumbai

कल्याण व बदलापुर के बाद ठाणे शहर में ‘ऑपरेशन अभ्यास’ का मॉक ड्रिल

Article Top Ad

ठाणे । केंद्रीय गृह विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयारियों की जांच करने के लिए 11 मई 2025 को शाम 4 बजे लोढ़ा अमरा, कोलशेत मैदान, ठाणे शहर में ‘ऑपरेशन अभ्यास’ नामक एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ठाणे जिले में गत 7 मई को कल्याण तथा 9 मई को बदलापुर में मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के बाद रविवार को ठाणे जिले में यह तीसरा आपरेशन अभ्यास किया गया। यह मॉक ड्रिल जिलाधीश तथा नागरिक सुरक्षा बल नियंत्रक अशोक शिंगारे, अपर जिलाधीश हरिश्चंद्र पाटिल, निवासी उप जिलाधीश डॉ. संदीप माने तथा प्रांतीय अधिकारी उर्मिला पाटिल, नागरिक सुरक्षा बल उप नियंत्रक विजय जाधव के मार्गदर्शन तथा तहसीलदार उमेश पाटिल की पहल पर आयोजित किया गया। इस मॉक ड्रिल में घटित घटनाक्रम सायरन बजाया गया।

ठाणे जिला प्रशासन ने आव्हान किया कि लोगों को हवाई हमले/बम हमले की सूचना दी गई। सभी नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। नागरिकों को बिना भागे या शोर मचाए सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

इस संबंधित क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाकर घायलों व फंसे हुए नागरिकों को तुरंत बचाने तथा उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने की कार्रवाई की गई।

सभी एजेंसियों को इस मॉक ड्रिल को गंभीरता से लेना चाहिए। इस मॉक ड्रिल को केंद्रीय गृह विभाग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सफलतापूर्वक पूरा किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान सूचना मिलने के बाद शाम 4 बजे सायरन बजाकर नागरिकों को खतरे से आगाह किया गया।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```