Header Ad
Hindi News / India

केरल में ब्रेन-ईटिंग अमीबा से 9 साल की बच्ची की मौत

Article Top Ad

कोझिकोड। केरल के कोझिकोड जिले में ब्रेन-ईटिंग अमीबा (Amebic Meningoencephalitis) से 9 साल की बच्ची की मौत हो गई है। इस गंभीर संक्रमण के कारण दो अन्य मरीज भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से एक वेंटिलेटर पर है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी कर लोगों को सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

विशेषज्ञों के अनुसार यह संक्रमण पानी में पाए जाने वाले अमीबा प्रजाति के कारण होता है, जो दिमाग तक नाक या कान के रास्ते पहुँच सकता है। यह बीमारी इंसान से इंसान में नहीं फैलती, लेकिन इसके फैलने पर मृत्यु दर बहुत अधिक होती है। संक्रमण के लक्षण 5 से 10 दिन में दिखाई देते हैं, जैसे तेज सिरदर्द, बुखार, उल्टी, गर्दन मोड़ने में कठिनाई, रोशनी में देखने में परेशानी। बच्चों में खाने की इच्छा कम होना, खेल-कूद में रुचि न होना, याददाश्त कमजोर होना और दौरे जैसी समस्याएँ भी दिखाई दे सकती हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से खुले या खड़े पानी में नहाने और तैराकी करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```