Header Ad
Hindi News / Mumbai Maharashtra

उलवे नीलकंठ महादेव मंदिर में गूंजा बम-बम भोले—

Article Top Ad

नवी मुंबई परिसर के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व सुबह से ही धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान हर-हर महादेव की गूंज चारों तरफ सुनाई पड़ रही थी. श्रद्धालुओं ने पूरे उल्लास के साथ जल और दुग्ध से शिवलिंग का जलाभिषेक करने के बाद बेलपत्र और फूलों से श्रृंगार किया. उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि पर्व पर उलवे के श्री नीलकंठ महादेव मंदिर देवभूमि गार्डन स्थित के बाहर सोमवार की देर रात से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी थी और शिवभक्त जलाभिषेक करने के लिए आतुर थे. टेकडी पर स्थित महादेव मंदिर देवभूमि गार्डन में शिवभक्तों के लिए मंदिर के प्रमुख संत भानु भाई, और देवभूमि प्रतिभा संस्कृति फाउंडेशन ने शिवभक्तों के लिए पूजा अर्चना धार्मिक अनुष्ठान और ठंडाई, व्रत फलाहार की सुंदर व्यवस्था की थी भक्तों की काफी संख्या मौजूद रही और पूरा परिसर हर-हर भोले से गूंज रहा था. शिवभक्त और इस पूरी व्यवस्था में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे

प्रवीण चंद ठाकुर ने बताया किमंदिर में जलाभिषेक, चार प्रहर की पूजा, लाइव भजन शो और प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर शिवभक्त महिला मंडलों ने दिन भर भगवान नीलकंठ आशुतोष महाराज के भजन-नृत्त्य किये। जिसमें बड़ी संख्या में उत्तराखंड समाज की महिलाओं की भजन कीर्तन मंडलीयों ने भाग लिया। सुबह से शाम तक शिवभक्ति में महिलाएं पुरुषों ने पुण्य कार्य में जुटे रहे देर रात तक भक्तों की आवाजाही बनी रही

आयोजकों ने ठंडाई की व्यवस्था की थी जिसका स्वाद भक्त लेते दिखे।इसके बाद भक्तों ने प्रसाद भी ग्रहण किया.इस अवसर पर प्यारी पहाडन मंडली की सैकड़ों महिलाएं,सी वुड उत्तराखंडी महिला मंडल, नेरुल महिला मंडल,

देवभूमि स्पोट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश राणा, कौथिग के संयोजक मनोज भट्ट, समाजसेवी सत्येंद्र पंत, दीपक भट्ट, राकेश मंडल, योगेश वारे, मेरी प्यारी पहाडन से मीनाक्षी भट्ट, पुष्पा भट्ट,हेमा कन्याल,दीपा भट्ट, अवधेश महतो, सचिन राजे,सुहास देशमुख महेश रजवार , भाजपा नेता हेमचंद्र पाण्डेय, उत्तराखंडी लोकगायक सुरेश काला, सुशील जोशी, प्रयाग रावत, लक्ष्मण ठाकुर,घनश्याम भट्ट, मनोज दानू, मंगल,आदि सैकड़ों लोगों ने उपस्थिति दर्ज़ कराई।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```