Header Ad
Hindi News / Mumbai Maharashtra

नए साल में अर्थव्यवस्था में मजबूती 2024-25 में ग्रोथ रेट 6.6% रहेगी

Article Top Ad

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को अपनी एक रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति को स्थिर और मजबूत बताया है। केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था में 6.6% की वृद्धि दर का अनुमान व्यक्त किया है। आरबीआई के अनुसार, यह मजबूती ग्रामीण खपत में सुधार, सरकारी खर्च और निवेश में तेजी, और मजबूत सेवा निर्यात से मिली है। आरबीआई ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन आर्थिक स्थिरता को दर्शाता है और आने वाले समय में भी विकास की दर सकारात्मक रहने की संभावना है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सेवा क्षेत्र में निर्यात में वृद्धि, सरकार के खर्चों में वृद्धि और ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोग में सुधार के कारण इस वृद्धि को समर्थन मिला है।

आरओए और आरओई 10 साल के उच्चतम स्तर परआरबीआई की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (एफएसआर) में यह भी बताया गया कि भारतीय वित्तीय प्रणाली जुझारू स्थिति में है। रिपोर्ट में कहा गया कि अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) ने अच्छा मुनाफा दर्ज किया है, गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) में कमी आई है और उनके पास पर्याप्त पूंजी और नकदी भंडार मौजूद हैं। आरबीआई ने बताया कि परिसंपत्तियों पर प्रतिफल (आरओए) और इक्विटी पर प्रतिफल (आरओई) अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं। इसके अलावा, सकल गैर-निष्पादित आस्ति (जीएनपीए) अनुपात भी कई सालों के निचले स्तर पर आ गया है, जो वित्तीय स्थिरता की ओर इशारा करता है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```