Header Ad
Hindi News / Mumbai Maharashtra

डाक्टर राममनोहर त्रिपाठी जी आदर्शो पर चलना ही मेरा परम लक्ष्य- श्रीनारायण तिवारी

Article Top Ad

हिन्दी दैनिक यशोभूमि के कार्यकारी संपादक श्रीनारायण तिवारी को दिया गया डॉ. राममनोहर त्रिपाठी पत्रकारिता सम्मान

मुंबई। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले निष्पक्ष लोकप्रिय हिन्दी दैनिक यशोभूमि के कार्यकारी संपादक और ईमानदार पत्रकारिता को जीने वाले श्रीनारायण तिवारी को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए डॉ. राममनोहर त्रिपाठी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान युगप्रवर्तक संस्था द्वारा जोगेश्वरी पूर्व, सेंट मेरी स्कूल के पास बने श्रीराम मंदिर आश्रम हॉल में दिया गया। इस मौके पर श्रीनारायण तिवारी ने कहा कि डाक्टर राममनोहर त्रिपाठी के बताए आदर्शों पर चलना ही मेरा परम लक्ष्य है।
स्व.डॉ. रामनोहर त्रिपाठी के सुपुत्र वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, सहित्यनुरागी पंडित बंसीधर शर्मा ने श्रीनारायण तिवारी को पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए शॉल, पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र दे कर उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान से समानित किया।

पत्रकारिता को समृद्ध करता रहूंगा

इस अवसर श्रीनारायण तिवारी ने कहा कि डॉ. रामनोहर त्रिपाठी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है। यह भावुक कर देने वाला पल है। डॉ. राममनोहर त्रिपाठी मेरे लिए पिता तुल्य थे। उनके नाम के सम्मान से जुड़ कर मेरा नाम सफल हो गया। उन्होंने आगे कहा कि डॉ. राममनोहर त्रिपाठी के सिखाए आदर्शों पर चल कर पत्रकारिता को समृद्ध करता रहूंगा और इसे कलंकित नहीं होने दूंगा। वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि श्रीनारायण तिवारी ने हमेशा लीक से हटकर पत्रकारिता की है। वे बिकाऊ मीडिया के साथ कभी नहीं रहे बल्कि उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जीवनभर निष्कलंक पत्रकारिता की है। दीप प्रज्ज्वलन वरिष्ठ पत्रकार अनुराग राममनोहर त्रिपाठी ने किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य और समाजसेवी पं. वंसीधर शर्मा ने किया।

श्रीनारायण तिवारी का पत्रकारिता सफर
श्रीनारायण तिवारी ने लोकप्रिय दैनिक जनसत्ता और संझा जनसत्ता में मुख्य संवाददाता, लोकमत समाचार और लोकमत तथा लोकमत टाइम्स में विशेष संवाददाता तथा दबंग दुनिया, एब्सलूट इंडिया, पूर्ण विराम और दैनिक जागरुक टाइम्स में भी कार्यकारी संपादक के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्हें खबरों में तीखी धार और समाचार पत्र में नए कलेवर के लिए जाना जाता है, जो आज भी दैनिक यशोभूमि समाचार पत्र में दिखाई देता है।

अटलविहारी वाजपेयी पुस्तक का विमोचन भी हुआ

इस अवसर पर काव्य संध्या एवं पं. दिनेश चंद्र मिश्र (बैसवारी) द्वारा लिखित पुस्तक अटलविहारी वाजपेयी का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर रमेश बहादुर सिंह , ओ पी तिवारी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात शिवम बैसवारी ने सरस्वती वंदना से की। युग प्रवर्तक साहित्य संस्था के अध्यक्ष पंडित दिनेशचंद्र मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व नगरसेवक सुरेंद्र दुबे, श्री राममंदिर के महंत मधुसूदन समेत बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, कवि , समाज सेवक उपस्थित थे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```