Header Ad
Hindi News / Maharashtra / Mumbai

“स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पूर्व छात्र मिलन समारोह”

Article Top Ad

सोपारा इंग्लिश स्कूल सोपारा, नालासोपारा पश्चिम वर्ष 1975 नया पाठ्यक्रम (10वीं)
एसएससी के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर प्रथम बैच का पूर्व छात्र मिलन समारोह मंगलवार, 29 अप्रैल, 2025 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया गया। इस छात्र मिलन समारोह मे सभी छात्र छात्राए .तथा तत्कालीन अध्यापक एस.वाई. महाजन सर अपनी धर्मपत्नी के साथ, तथा अध्यापिकाए कमल पाटिल – सावे मॅडम और वनिता चौरसिया मॅडम, साथ ही स्कूल की वर्तमान प्रधानाचार्या घोन्सालविस मॅडम, पर्यवेक्षक किशोर पवार सर, साथ ही स्कूल के अन्य अध्यापक और अध्यापकेतर कर्मचारी, संस्था की कोषाध्यक्षा डॉ. प्राजक्ता समेळ, संस्था के सचिव श्री राहुल गव्हाणकर और योग गुरु श्री राजाभाऊ नाईक उपस्थित थे।
प्रारंभ में चौरसिया मॅडम द्वारा सोपारा मराठी स्कूल के छत्रपति शिवाजी महाराज और संघसंस्थापक डॉ. केशव बळीराम हेडगेवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अल्पोपहार के बाद सभी छात्र छात्राए उसी कक्षा में एक साथ बैठे, जहां वे1975 में एसएससी के लिए बैठे थे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद सभी गणमान्यों ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


इसके बाद सभी दिवंगत शिक्षकों व सहपाठीयों तथा कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रभाकर नाईक ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का परिचय कराया तथा उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि महाजन सर ने हमारे गणितीय विज्ञान की नींव रखी, जबकि स्वर्गीय गोसावी सर ने इसे शिखर तक पहुंचाया। प्रभाकर नाईक तत्कालीन अध्यापिकाये कमल पाटिल मॅडम और चौरसिया मॅडम सहित स्कूल के सभी वर्तमान शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सराहना की। योग गुरु राजाभाऊ नाईक वयस्कों के स्वास्थ्य पर अच्छी जानकारी दी। भोजन का आनंद लेने के बाद सभी ने मनोरंजन कार्यक्रम में भाग लिया। हमारे सहपाठी डॉ. ओमप्रकाश दुबे ने करीब एक घंटे तर स्कूली जीवन के अपने एवं सभी के अनुभवों को बताते हुए सभी को हंसा-हंसाकर लोट पोट कर दिया l अधिवक्ता श्री नितिन म्हात्रे ने भी अपने अनुभव बताए। स्कूल के ट्रस्टियों ने सभी विद्यार्थियों को छोटे-छोटे उपहार देकर सम्मानित किया। अंत में महाजन सर, पाटील मॅडम चौरसिया मॅडम ने सभी की मंगल कामना करते हुए सभी को आशीर्वाद दियाl स्कूल के प्रधानाचार्या घोन्सालवीस मॅडम ने भी अपने विचार रखे कार्यक्रम के आयोजन में वसंत पाटिल और चंद्रकांत जोशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। lअंत में, अंत मे धन्यवाद के साथ, पुनः मिलने पर सभी की सहमति के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```