–मोहन सिंह बिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष और त्रिलोक चंद्र सनवाल प्रदेश महामंत्री नियुक्त
पालघर विरार – माँ जीवदानी की पावन भूमि विरार में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की महाराष्ट्र प्रदेश इकाई की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह रावत की अध्यक्षता में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और प्रवासी उत्तराखंडियों को एकजुट करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में केंद्रीय महासंघ मंत्री चामू सिंह राणा, संगठन मंत्री महेश रजवार, महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बुद्धि प्रसाद देवली और प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश इन्द्रदत्त अंथवाल सहित गढ़ कुमाऊँ पर्वतीय समाज–विरार की कार्यकारिणी के पदाधिकारी, माँ जगदी भजन मंडली एवं माँ दूनागिरी भजन मंडली (विरार पश्चिम) के सदस्य तथा समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संगठनात्मक विस्तार के तहत पूर्व बैठक में प्रस्तावित मोहन सिंह बिष्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा त्रिलोक चंद्र सनवाल को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस निर्णय का उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत किया।बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने, आपसी एकजुटता बढ़ाने तथा महाराष्ट्र में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
वक्ताओं ने उत्तराखंड की अस्मिता, स्वाभिमान, संस्कृति और प्रदेश के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

