Header Ad
Hindi News / Blog

38 वर्षों से निरंतर सेवाकार्य, 45 दृष्टिबाधित जोड़ों के विवाह का भी संकल्प

Article Top Ad

4,600 दृष्टिबाधितों को दीपावली पर उपहारों का वितरण

मुंबई। राष्ट्रसंत परम गुरुदेव नम्रमुनि महाराज साहेब की उपस्थिति एवं प्रेरणा से अरहम युवा सेवा ग्रुप, सोहम सेवा ग्रुप, ओंकार अंध केवक सोसायटी तथा नगरसेवक धर्मेश गिरी के संयुक्त तत्वावधान में 38वें वार्षिक दीपावली उपहार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मुंबई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 4,600 दृष्टिबाधितजनों को दीपावली के उपलक्ष्य में आवश्यक किराना सामग्री, मिठाई, चादर तथा अन्य उपयोगी वस्तुओं से युक्त उपहार भेंट किए गए। लाभार्थियों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम और स्नेहभोज की भी व्यवस्था की गई।

उल्लेखनीय है कि ओंकार अंध केवक सोसायटी पिछले 37 वर्षों से दृष्टिबाधितजनों के कल्याण एवं सेवा के लिए निरंतर सामाजिक गतिविधियां संचालित कर रही है। इसी सेवायात्रा को आगे बढ़ाते हुए संस्था ने दृष्टिबाधित युवक-युवतियों के 45 जोड़ों के विवाह संपन्न कराने की सराहनीय पहल भी की है।

इस अवसर पर आयोजकों के सेवाभावी प्रयासों की सराहना करते हुए सभी लाभार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।

जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां, सम्मान और अपनत्व का संचार करने वाला यह आयोजन सामाजिक संवेदना, मानवीय सेवा और सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रेरक उदाहरण बना।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```