Header Ad
Hindi News / Blog / Shardhanjali

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का शानदार आयोजन

Article Top Ad

कांग्रेस सेवादल का आयोजन रक्तदान कर किया इंदिरा गांधी को याद

राकेश शंकर शेट्टी ने किया नेतृत्व

मुंबई। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवादल की ओर से मुलुंड पश्चिम स्थित जी. एस. शेट्टी ग्रैंड सेंट्रल हॉल में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्याध्यक्ष राकेश शंकर शेट्टी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी, मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस और महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

फोर्टिस हॉस्पिटल के चिकित्सा विशेषज्ञों ने शिविर में चिकित्सकीय सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर राकेश शंकर शेट्टी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसे किसी विशेष अवसर तक सीमित न रखकर नियमित सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना को सच्ची श्रद्धांजलि जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी से ही दी जा सकती है।

इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के मुंबई प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष गोविंद बी सिंह,पूर्व सचिव बी के तिवारी, संतोष सोनावणे, समेत कई गणमान्य कांग्रेसपदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे।

आयोजकों ने रक्तदाताओं, चिकित्सा विशेषज्ञों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नागरिकों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```