Header Ad
Hindi News / New delhi

पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा=============अक्तूबर के आखिरी हफ्ते से फर्राटा भरेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

Article Top Ad

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को घोषणा की कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की नियमित सेवा शुरू करने के लिए दूसरी ट्रेन 15 अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी। शाकूरबस्ती कोचिंग डिपो में ट्रेन आवश्यक परीक्षणों और जांचों के बाद लॉन्च के लिए तैयार है। मंत्री ने कहा कि दोनों ट्रेनें एक साथ परिचालित होंगी और नियमित सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए दूसरी ट्रेन बेहद आवश्यक है।

मीडिया को जानकारी देते हुए वैष्णव ने कहा कि दूसरी ट्रेन तैयार होने के बाद ही परिचालन शुरू होगा। इसके संभावित मार्ग के संबंध में अटकलें लगाई जा रही हैं कि नई दिल्ली और पटना के बीच यह सेवा शुरू की जा सकती है, क्योंकि बिहार में आगामी कुछ हफ्तों में चुनाव होने हैं।अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत 30 स्टेशन का पुनर्निर्माण मंत्री ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत देशभर के 30 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराना है।चंडीगढ़ से राजपुरा तक 18 किमी नई रेलवे लाइनरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि चंडीगढ़ से राजपुरा तक 18 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन को मंजूरी दी गई है। यह परियोजना पंजाब में रेल संपर्क को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है और मालवा क्षेत्र के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी।

नई रेल लाइन फतेहगढ़ साहिब, अंबाला, पटियाला और मोहाली से होकर गुजरेगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 443 करोड़ रुपये है। नई लाइन के चलते यात्रा दूरी में काफी कमी आएगी और सरहिंद, लुधियाना, जालंधर सहित अन्य राज्यों तक पहुंच आसान होगी। पहले ट्रेनें चंडीगढ़ से अंबाला होकर गुजरती थीं, जिससे यात्रा का समय अधिक लग जाता था। अब राजपुरा के सराय बनजारा स्टेशन से जुड़ने वाली यह लाइन चंडीगढ़ और राजपुरा के बीच 66 किलोमीटर की दूरी को कम करेगी।

यात्रियों को जल्द ही मिलेगा लाभइस नई रेल लाइन और वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को समय की बचत, बेहतर सुविधा और तेज सेवा का लाभ मिलेगा। रेलवे मंत्रालय की इस पहल से उत्तर भारत में रेल यातायात और संपर्क व्यवस्था और मजबूत होगी।

=================नई दिल्ली और फिरोजपुर छावनी के बीच नई वंदे भारत चलेगी वैष्णव ने कहा कि रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली और फिरोजपुर छावनी के बीच एक नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का भी प्रस्ताव किया है, जो फरीदकोट, बठिंडा (पश्चिम), धुरी, पटियाला, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र और पानीपत स्टेशनों को कवर करेगी। रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन दिल्ली और फिरोजपुर छावनी के बीच 486 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 40 मिनट में तय करेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैं प्रधानमंत्री से फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी देने का अनुरोध करूंगा।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```