India

गुजरात के पूर्व भाजपा विधायक, IPS समेत 14 को उम्र कैद सूरत के बिल्डर को किडनैप कर अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए थे 12 करोड़ के बिटकॉइन

अहमदाबादसाल 2018 के बिटकॉइन लूट और किडनैपिंग केस में अहमदाबाद सिटी सेशंस कोर्ट की एसीबी अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। भाजपा के पूर्व विधायक नलिन कोटडिया, अमरेली के पूर्व एसपी जगदीश पटेल, पूर्व पुलिस निरीक्षक अनंत पटेल समेत 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

शैलेष भट्ट के साथी ने ही रची थी साजिश
साल 2018 में सूरत निवासी बिल्डर शैलेश भट्ट ने आरोप लगाया था कि एक मामले में पूछताछ के दौरान अमरेली जिले के पुलिस अधिकारियों ने उन्हें किसी अज्ञात जगह बंधक बना लिया था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने डरा-धमकाकर उनके 12 करोड़ रुपए कीमत के बिटकॉइन अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। इस साजिश में भाजपा के पूर्व विधायक नलिन कोटडिया भी शामिल थे। बाद में शैलेश भट्ट ने अपने साथी किरीट पलाडिया पर भी पुलिस के साथ मिले होने का आरोप लगाया था।
CID की जांच में भी यह बात सही साबित हुई थी कि किरीट पलाडिया ने ही यह पूरी साजिश रची थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button