Header Ad
Hindi News / Maharashtra

अजित पवार के होंगे कोल्हापुर के राहुल पाटिल

Article Top Ad

घड़ी को मिलेगा तगड़ा हाथ

कोल्हापुर – राजीवजी सहकारी सूतगिरनी लिमिटेड कोल्हापुर के अध्यक्ष कोल्हापुर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राहुल पाटिल २५ अगस्त को अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्रमुख उपस्थिति में एक भव्य समारोह में राहुल पाटिल को पार्टी में शामिल किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राहुल पाटिल पूर्व विधायक स्वर्गीय पी एन पाटिल के पुत्र हैं और राजनीतिक रूप से परिपक्व और सम्पन्न, सुशिक्षित एवं संस्कारवान हैं। कोल्हापुर जिले में उनकी तगड़ी पकड़ है और युवाओं के बीच पाटिल तगड़ी पकड़ रखते हैं .
राहुल पाटिल २०२४ विधानसभा चुनाव में करवीर विधानसभा से चंद्रवीर नारके के समक्ष मैदान ए जंग में खड़े थे और मात्र १७०० वोटों से पराजित हुए हैं।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```