Header Ad
Hindi News / Maharashtra / Mumbai

युवक की बेरहमी से हत्याआपसी रंजिश की आशंका

Article Top Ad

पालघर। जिले के तारापुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक 37 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार सुबह पस्तहाल के पास अंबट गोड़ मैदान में खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान अभिषेक राम सिंह के रूप में हुई है, जो तारापुर के आत्म शक्ति नगर में अपने परिवार के साथ रहता था।

सिर पर गंभीर चोटें
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक के सिर पर गहरे और कई वार किए गए थे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हमला बेहद हिंसक था। पुलिस को हत्या की सूचना शुक्रवार सुबह मिली, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान और जांच शुरू कर दी गई है।

CCTV खंगाल रही पुलिस
पुलिस को प्रारंभिक तौर पर आपसी रंजिश की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपी की पहचान की जा सके।

जांच के लिए बनीं विशेष टीमें
तारापुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया है। ये टीमें सभी संभावित सुरागों पर काम कर रही हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```