Header Ad
Hindi News / Mumbai Maharashtra

मुंबई पुलिस कराएगी स्कूलों की सुरक्षा का ऑडिट, रिश्वत मांगने पर तलाठी के खिलाफ मुकदमा

Article Top Ad

नवी मुंबई पुलिस ने स्कूलों को छात्रों की सुरक्षा के लिए अपने परिसरों का तीसरे पक्ष से ऑडिट कराने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठक की। इसमें अनिवार्य ऑडिट के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जोन-I पंकज दहाणे ने कहा कि बैठक में 149 शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और प्रबंधन कर्मियों ने भाग लिया। सत्र का एकमात्र एजेंडा छात्रों के लिए सुरक्षा ढांचे को मजबूत करना था। बैठक में शैक्षणिक संस्थानों के मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की गई।

स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपनी समितियों और स्थानीय पुलिस के बीच निर्बाध समन्वय सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्हें राज्य सरकार द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया। स्कूल प्रबंधन अनिवार्य तृतीय-पक्ष सुरक्षा ऑडिट की अनुपालन रिपोर्ट अपने स्थानीय पुलिस स्टेशनों को प्रस्तुत करें। इसके लिए स्कूलों को एक महीने की समयसीमा दी गई है। पुलिस ने कहा कि अगर स्कूलों को ऑडिट कराने में कोई समस्या आती है, तो पुलिस मदद के लिए तैयार है।

रिश्वत मांगने पर मलाठी के खिलाफ मुकदमा

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भूमि अभिलेखों के हस्तांतरण की प्रक्रिया के लिए एक व्यक्ति से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एक तलाठी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसीबी ठाणे इकाई की पुलिस उपाधीक्षक माधवी राजकुंभर ने बताया कि ठाणे तहसीलदार के अधिकार क्षेत्र में तलाठी सिद्धि संतोष पाटकर ने एक हाउसिंग सोसायटी के नाम पर भूमि अभिलेखों के हस्तांतरण की प्रक्रिया के लिए कथित तौर पर रिश्वत की मांग की थी। सोमवार को आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हालांकि रिश्वत की मांग की गई थी, लेकिन आरोपी ने कोई पैसा स्वीकार नहीं किया। मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मुंबई के शोरूम में लगी आग, दमकल की मशक्कत जारी

मुंबई के एक शोरूम में आग लगने की खबर है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है।

सीमेंट गोदाम में मिली आठ करोड़ की मेफेड्रॉन, दो गिरफ्तार

पुलिस ने मुंबई में सीमेंट के एक गोदाम से 8 करोड़ से अधिक की मेफेड्रॉन जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बांद्रा निवासी आरोपी सादिक सलीम शेख (28) और मीरा रोड के सिराज पंजवानी (57) को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि शेख को पिछले सप्ताह साकीनाका के काजूपाड़ा इलाके से पकड़ा गया था। उसके पास से 10 लाख की मेफेड्रोन बरामद की गई थी। पूछताछ के बाद पंजवानी को गिरफ्तार कर और ड्रग जब्त की गई।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```