Header Ad
Hindi News / Uttarakhand

नकली आटा खाने से 100 से ज्यादा बीमार, अस्पताल पहुंचे सीएम धामी

Article Top Ad

Uttarakhand News: देहरादून में नकली कुट्टू के आटे का सेवन करने से 100 से ज्यादा बीमार पड़ गए हैं. इसके अलावा हरिद्वार में भी नकली कुट्टू का आटा खाने से करीब 60 लोग बीमार पड़े हैं. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फूड पॉइजनिंग के कारण भर्ती मरीजों का हाल जानने देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे. मुख्यमंत्री ने इस दौरान डॉक्टरों को मरीजों को उचित उपचार देने के निर्देश दिए. 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “आटा सहारनपुर से सप्लाई किया गया था. डीलर की दुकान को सील कर दिया गया है. जिन अन्य जगहों पर आटा सप्लाई किया गया था, उन सभी को नोटिस दिया गया है. हमने सहारनपुर प्रशासन को इस बारे में सूचित कर दिया है. बीमार हुए लोगों का यहां इलाज चल रहा है. जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. मामले की जांच चल रही है.”

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “आटा सहारनपुर से सप्लाई किया गया था। डीलर की दुकान को सील कर दिया गया है। जिन अन्य जगहों पर आटा सप्लाई किया गया था, उन सभी को नोटिस दिया गया है। हमने सहारनपुर प्रशासन को इस बारे में सूचित कर दिया है। बीमार हुए

एसएसपी की अपील
दरअसल, देहरादून में नकली कुट्टू के आटे का सेवन करने से 100 से ज्यादा बीमार हो गए हैं. इन बीमार हुए लोगों का कोरोनेशन और दून अस्पताल में इलाज चल रहा है. नवरात्रि पर इन लोगों का नकली आटा खाने का पकवान खाने से फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई है. इसके बाद एसएसपी देहरादून ने लोगो से अपील की है कि अपने इलाके में खरीदे गए कुट्टू के आटा की जांच के बाद ही सेवन करें.

वहीं हरिद्वार के लक्सर में नकली कुट्टू का आटा खाने से 60 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं. कई लोगों की हालत गंभीर है. यहां खेड़ी कला गांव में करीब 50 और निरंजनपुर गांव में 11 लोग नकली कुट्टू का आटा खाने के बाद अचानक बीमार हो पड़ गए हैं. इन लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```