Header Ad
Hindi News / national

‘बैंकों को लूट का कलेक्शन एजेंट बना रही मोदी सरकार ?

Article Top Ad

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ATM चार्ज बढ़ाने के फैसले पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने बैंकों को कलेक्शन एजेंट बना दिया है और आम जनता से अवैध तरीके से पैसे वसूले जा रहे हैं।

खड़गे ने बैंकिंग फीस की लंबी लिस्ट शेयर की
खड़गे ने सोशल मीडिया पर बैंकों की अलग-अलग तरह की फीस की लिस्ट शेयर की। साथ ही कहा कि मोदी सरकार संसद में इस फीस से होने वाली वसूली का डेटा भी साझा नहीं करती। उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, दर्दनाक महंगाई + बेलगाम लूट = वसूली के लिए बीजेपी का मंत्र।

  • इन-एक्टिविटी फीस: हर साल ₹100-₹200
  • बैंक स्टेटमेंट फीस: ₹50-₹100
  • एसएमएस अलर्ट फीस: हर तीन महीने अपर ₹20-₹25
  • लोन प्रोसेसिंग फीस: 1-3%
  • समय से लोन चुकाने पर भी प्री-क्लोजर फीस
  • एनईएफटी और डिमांड ड्राफ्ट पर अतिरिक्त फीस
  • केवाईसी अपडेट जैसे साइन अपडेट कराने पर फीस

‘अरबपतियों के ₹16 लाख करोड़ कर्ज माफ’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने अरबपति दोस्तों के ₹16 लाख करोड़ के कर्ज माफ कर दिए, जिससे बैंकिंग सेक्टर पर भारी दबाव पड़ा है। उन्होंने बताया कि ICICI बैंक के 782 पूर्व कर्मचारियों से बातचीत के दौरान उन्हें पता चला कि बैंकिंग सेक्टर में कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```