Header Ad
Hindi News / Blog / national

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

Article Top Ad

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और रमी पर प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सट्टेबाजी से जुड़े अपराधों की सजा में संशोधन किया जाएगा और सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

ऑनलाइन सट्टेबाजी को बताया अंतरराष्ट्रीय अपराध
सीएम रेड्डी ने विधानसभा में घोषणा की कि ऑनलाइन सट्टेबाजी एक अंतरराष्ट्रीय अपराध बन चुका है और सरकार इसे रोकने के लिए सतर्क है। उन्होंने कहा कि 2017 में पारित कानून पर्याप्त नहीं था, इसलिए कानूनों में बदलाव कर कड़ी सजा का प्रावधान किया जाएगा।

एसआईटी करेगी सट्टेबाजी गतिविधियों की जांच
सरकार ने गेमिंग और रमी गतिविधियों की निगरानी के लिए एसआईटी गठित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ दुष्प्रचार करने वालों की जांच से समस्या हल नहीं होगी, बल्कि ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वालों को भी कठोर सजा दी जाएगी।

पिछली सरकार पर निशाना, तेलंगाना में सरकार स्थिर रहने का दावा
रेवंत रेड्डी ने कहा कि पिछली सरकार कानून और व्यवस्था को लेकर लापरवाह थी और उन्होंने दिशा घटना और वकील दंपती की हत्या का हवाला देते हुए बीते शासन की आलोचना की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीआरएस नेता दुष्प्रचार कर रहे हैं कि राज्य सरकार गिरने वाली है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि तेलंगाना में 2029 से पहले विधानसभा चुनाव नहीं होंगे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```