Header Ad
Hindi News / Entertainment

सिकंदर के लिए रश्मिका मंदाना को मिली सलमान खान से 24 गुना कम फीस

Article Top Ad

Sikandar Salman Khan Fees: सलमान खान एक बार फिर फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. वो सिकंदर लेकर आ रहे हैं. सिकंदर के जरिए सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे. फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है. सलमान खान को एक्शन अवतार में देख फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. आइए जानते हैं सलमान खान ने कितनी फीस वसूली है.

सलमान खान ने वसूली कितनी फीस?
बॉलीवुड शादीज के मुताबिक, रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म के लिए सलमान खान ने मोटी फीस वसूली है. उन्होंने फिल्म के बजट के आधे से भी ज्यादा फीस ली है. फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये है और खबरें हैं कि सलमान खान को 120 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. इसी के साथ उनका फिल्म के प्रॉफिट शेयर में भी हिस्सा है.फिल्म में रश्मिका मंदाना फीमेल लीड रोल में हैं. रश्मिका मंदाना एनिमल, पुष्पा, पुष्पा 2 और छावा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी हैं. हालांकि खबरें हैं कि सिकंदर के लिए उन्हें बहुत ही कम फीस मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका को सलमान खान से 24 गुना कम फीस मिली है. उनके 5 करोड़ फीस मिलने की खबरें हैं. वहीं खबरें हैं कि फिल्म के लिए काजल अग्रवाल को 3 करोड़ फीस मिली है. फिल्में शरमन जोशी भी नजर आ रहे हैं. उन्हें इसके लिए 75 लाख रुपये फीस मिली है. वहीं प्रतीक बब्बर को 60 लाख रुपये फीस मिली है. वहीं सत्यराज जो बाहुबली में कट्टप्पा के रोल के लिए जाने जाते हैं उन्हें फिल्म के लिए 50 लाख रुपये फीस मिली है

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```