Header Ad
Hindi News / Entertainment / Mumbai Maharashtra

कुणाल कामरा को झटका

Article Top Ad

Kunal Kamra News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में स्ंटैडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को झटका लगा है. मुंबई पुलिस की खार पुलिस ने कुणाल कामरा को समन दिया था जिसपर कुणाल कामरा ने एक हफ्ते का समय मांगा, लेकिन मुंबई पुलिस ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया.

दरअसल, कुणाल कामरा के वकील ने बुधवार (26 मार्च) को खार पुलिस स्टेशन पहुंचकर कुणाल के जवाब और एक हफ्ते के समय मांगने की अपील की हार्ड कॉपी खार पुलिस को सौंपी. इसके बाद खार पुलिस ने कुणाल कामरा की एक हफ्ते समय की मांग को ठुकरा दिया. अब आज ही खार पुलिस कुणाल कामरा को बीएनएस सेक्शन 35 के तहत दूसरा समन जारी करेगी.

अब तक 3 एफआईआर दर्ज
बता दें कि कुणाल कामरा के खिलाफ महाराष्ट्र में अब तक तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं. पहली मुंबई के पुलिस एफआईआर ट्रांसफर कर खार पुलिस स्टेशन में दर्ज, दूसरी ठाणे के डोंबिवली में एफआईआर दर्ज कर खार पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर किया गया. नासिक के मनमाड़ में एफआईआर दर्ज कर खार पुलिस में ट्रांसफर किया जाएगा.

शिवसेना नेता मयूर बोरसे ने कराया केस दर्ज
महाराष्ट्र के नासिक स्थित मनमाड पुलिस स्टेशन में कुणाल कामरा के खिलाफ शिवसेना नेता मयूर बोरसे ने मामला दर्ज कराया. कुणाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 353 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मनमाड पुलिस ने जीरो एफआईआर दाखिल कर खार पुलिस को केस ट्रांसफर कर दिया है. कुल मिलाकर अब कुणाल कामरा के खिलाफ कुल तीन एफआईआर दर्ज हो चुके हैं.

बता दें कि मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा को नोटिस जारी किया था. मामले में एक अधिकारी ने बताया कि कामरा को उनके खिलाफ दर्ज प्रकरण के सिलसिले में यहां खार पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```