Header Ad
Hindi News / Mumbai Maharashtra

टाटा पावर मुंबई में हीटवेव अलर्ट में भी उपभोक्ताओं को पहुंचायेगी बिजली

Article Top Ad
  • मुंबई में कुल बिजली की मांग 4,500 मेगावाट तक बढ़ने की उम्मीद

– टीपीसी-डीएस की बिजली की मांग 1,100 मेगावाट तक पहुंचने की उम्मीद

मुंबई, भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी टाटा पावर, मुंबई शहर में 8 लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति करती है। इस इलाके में हीटवेव अलर्ट को मद्देनज़र रखते हुए, शहर में बिजली की मांग में अनुमानित वृद्धि को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मांग के सटीक पूर्वानुमान और बिजली अनुकूलन के लिए अपने इन-हाउस AI/ML उपकरणों का उपयोग करने वाली इस कंपनी को उम्मीद है कि मुंबई शहर के लिए कुल बिजली की मांग पिछले साल के 4,307 मेगावाट से बढ़कर 4,500 मेगावाट तक पहुंच जाएगी। टाटा पावर को उनके अपने वितरण नेटवर्क में, पिछले साल 1,063 मेगावाट की तुलना में अधिकतम मांग 1,100 मेगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है। टाटा पावर थर्मल, हाइड्रो, गैस, सोलर और विंड के बहुमुखी स्रोत पोर्टफोलियो के माध्यम से अपने उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करती है और आपूर्ति के लिए 1,630 मेगावाट सिक्योर कर चुकी है। इसके अलावा, अक्षय ऊर्जा परिवर्तनशीलता को संबोधित करने के लिए अतिरिक्त 200 मेगावाट की व्यवस्था भी यह कंपनी कर रही है।

हीटवेव के दौरान बिजली की मांग बढ़ने पर उसे पूरा करने की तैयारी के तहत, कंपनी थर्मल स्कैनिंग का उपयोग करके सभी ट्रांसफार्मर, फीडर पिलर और केबल की निगरानी कर रही है, और सामान्य ऑपरेटिंग पॉइंट (एनओपी) को बदलकर लोड को ऑप्टिमाइज़ कर रही है। सुरक्षा और स्वचालन उपायों में सुरक्षित कार्यस्थल के लिए एआई/एमएल का उपयोग करके सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण किया जा रहा है, साथ ही तेल रिसाव, हॉटस्पॉट, हाउसकीपिंग और घुसपैठियों के लिए अलर्ट भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा, ऑटोमेशन को बढ़ाने और ग्राहकों को तेजी से बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए उन्नत संचार तकनीकों को भी लागू किया गया है।

मुंबई शहर को विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और सक्रिय उपायों और उन्नत तकनीकों के माध्यम से अपने उपभोक्ताओं का समर्थन करने के लिए टाटा पावर हमेशा से प्रतिबद्ध रही है और आगे भी रहेगी।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```