Header Ad
Hindi News / Mumbai Maharashtra

मि ता नि रौलू मेरा भूलोंतुम दगड़ी यू गीत*//

Article Top Ad

घनानंद जी, जगदीश बकरोला और भीमसिंह रावत के सांस्कृतिक योगदान को किया गया याद

उत्तराखंड कला संस्कृति के दिवंगत कलाकारों में मुंबई में दी गई श्रद्धांजलि

ठाणे। उत्तराखंड कला, नाट्य, संगीत और फिल्म जगत के दिवंगत हास्य कलाकार घनानन्द (घन्ना भाई), सुपर हिट फिल्म घरजवै में खलनायक की दमदार भूमिका निभाने वाले भीमसिंह रावत (चतुरु) और लोक गायक जगदीश बकरोला को रविवार को मुंबई के उपनगर ठाणे में उत्तराखंड समाज ने श्रद्धांजिल अर्पित की। मुंबई उत्तराखंड कलाकार संघ एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत कलाकारों की आत्मा को शांति देने के लिए प्रार्थना की और उत्तराखंड गीत संगीत और अभिनय में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर फ़िल्म अभिनेता ज्योति राठौर ने तीनों दिवंगत कलाकारों के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। वहीं भाजपा उत्तराखंड सेल मुंबई का अध्यक्ष महेंद्र गोसाईं ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उस दौर के महान गायकों के गीतों को नए दौर के गायकों को फिर से लोगों तक पहुंचना चाहिए।

ताकि उत्तराखंड की लोक संस्कृति में हमारे गायकों के योगदान से आने वाली पीढ़ी भी परिचित हो सके। इस अवसर पर बलवीर सिंह रावत ने कहा कि कलाकार चाहे जिस क्षेत्र में हो वह भले शारीरिक रूप से दुनिया में नही रहे, लेकिन उनकी कला हमेशा अमर रहती है। इसलिए ये महान कलाकार भी हमारी यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
समाजसेवी चामू सिंह राणा, महावीर पैन्यूली, एडवोकेट दरम्यान सिंह बिष्ट, वरिष्ठ पत्रकार केशर सिंह बिष्ट, समाजसेवी श्रीमती सुशीला देवी कानपुड़िया, मीना नेगी, विमला रावत और मीरा रावत, सुशील कुमार जोशी, सुरेश काला, दया सागर धस्माना, मोहनसिंह सजवाण, सुरेंद्र भंडारी (भाजपा भांडुप), राकेश खंकरियाल, प्रवीण ठाकुर, पूरणसिंह चिलवाल, गजेन्द्र रावत, दीपक भट्ट, प्रवीण जोशी, प्रियांशी जोशी, दयाल भट्ट, मंगल सिंह, गोविंद आर्य आदि मौजूद रहे।


श्रद्धांजलि सभा का समापन लोक गायक सुरेश काला जी ने उत्तराखंड के गायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी के मशहूर गीत भोल जब फिर रात खुलली…. मी ता नि रौलू मेरा भूलों तुम दगडी ये गीत राला की चंद लाइने गाकर सभागार में बैठे सभी लोगों की आंखें नम कर दी। दिवंगत हास्य कलाकार घनानन्द (घन्ना भाई), भीमसिंह रावत (चतुरु) और लोक गायक जगदीश बकरोला को दर विदेश से भी कई लोगों ने अपने संदेश के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```