Header Ad
Hindi News / Uttarakhand

द्वाराहाट के पंकज जोशी बने गुजरात के मुख्य सचिव

Article Top Ad

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट के ग्राम मुझोली निवासी पंकज जोशी गुजरात के मुख्य सचिव बनाए गए हैं। वर्ष 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जोशी को गुजरात शासन के निवर्तमान मुख्य सचिव राजकुमार की सेवानिवृत्ति के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सीमेंट फैक्टरी कहा सुनाई दी। र, ई तो नके

रिसोर्स इंजीनियरिंग में एमटेक एवं रक्षा व सामरिक अध्ययन में एमफिल की विशिष्ट शैक्षिक योग्यता रखने वाले पंकज जोशी 1989 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। उनके पिता स्व. हरीश चंद्र जोशी गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि पंतनगर में मेडिसिन विभाग के हेड रहे जबकि माता दया जोशी गृहिणी हैं। वर्तमान में उनका परिवार स्थायी रूप से हल्द्वानी में रहता है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```